यह सिर्फ राजनीतिक बजट है मनोज चौधरी

ग्रेटर नोएडा। वित्त मंत्री के द्वारा पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चैधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक बजट है। इसमें आम आदमी, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, किसान, विद्यार्थी किसी के लिए कुछ नहीं है। वित्त मंत्री ने सिर्फ लच्छेदार बातें और जुमले ही दिए हैं। मनोज चैधरी ने कहा कि बेरोजगारी पिछले 47 वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है। लेकिन युवाओं को रोजगार के लिए कोई ठोस योजना सरकार के पास नहीं है। किसानों को फिर से ख्वाब दिखाया गया है कि उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। जबकि वास्तविकता यह है कि देश के किसानों का बुरा हाल है। स्मार्ट शहर बनाने का जुमला फिर से दे दिया गया है। पिछले 6 वर्षों में कितने शहर स्मार्ट बन गए और कितनी स्वच्छता देश में आई यह सभी को मालूम है। मनोज चैधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद से देश की अर्थव्यवस्था की जो कमर टूटी है उससे अभी तक देश उबर नहीं पा रहा है। करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई। देश का उद्योग और व्यापार मंदी की मार झेल रहे हैं। व्यापारी जीएसटी की व्यवस्था से ही परेशान हैं। शिक्षा का बजट कम कर दिया गया है। देश में चिकित्सा ढांचे का बुरा हाल है। इस बजट से किसी वर्ग को कुछ नहीं मिलने वाला सिर्फ बजट की रस्म अदायगी की गई है।