कलश यात्रा के साथ भव्य राम कथा प्रारम्भ


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 ग्रीन बेल्ट में श्री राम कथा का भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। सेक्टर अल्फा-2, बीटा और डेल्टा में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद शनिवार की शाम 4 बजे से कथा का शुभारंभ हुआ। कथा  सुप्रसिद्ध कथावाचक विजय कौशल के द्वारा सुनाई जा रही है। कथा के केंद्र बिंदु हनुमान जी हैं। हनुमान जी के चरित्र और श्री रामचरितमानस में उनके कार्य कौशल, विद्वता और शक्ति का विजय कौशल ने मार्मिक चित्रण किया। कथा के दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी पहुंचे। इनमें क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा प्रदेश, मंत्री नवाब सिंह नागर शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन मंगलमय परिवार के सौजन्य से किया गया है। कथा के लिए भव्य पंडाल, उत्कृष्ट साउंड और लाइट की व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए संस्था के वालंटियर्स तैनात हैं और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। कथा प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक होती है। इसमें शहर के लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उमेश बंसल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकुल गोयल, जी.पी.गोस्वामी, ललित शर्मा, गौरव उपाध्याय, पी.पी.मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, गिरीश गुप्ता, अमरजीत सिंह, सरोज तोमर, अरविंद तिवारी, विनोद कसाना आदि के सक्रिय सहयोग से आयोजित का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप शर्मा हैं। कथा का समापन 8 दिसंबर को होगा और इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।