दर्जनों युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 



ग्रेटर नोएडा। 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली की तैयारी के लिए सेक्टर अल्फा-1 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मनोज चैधरी ने बताया कि रैली में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें। इसके लिए 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सभी ब्लॉकों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महिला नेत्री सुमन भाटी, पारुल चैधरी, श्यामवीर प्रजापति अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। मनोज चैधरी ने कहा कि जल्दी ही बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर, वीरेंद्र गुड्डू, तफसीर आलम, दिनेश अवाना, महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा, अजीत दौला, अशोक पंडित, शाहिद खान, रामभरोसे शर्मा, राजेंद्र अवाना, सुमन भाटी, तेजिंदर नागर, पारुल चैधरी, डॉ. सतीश शर्मा, प्रकाश चंद्र नागर एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।