पं. नेहरू को कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


ग्रेटर नोएडा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी के सेक्टर अल्फा-1 स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके भावभीनि श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष मनोज चैधरी ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जाते हैं। क्योंकि उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध बनवा कर किसानों को सिंचाई की व्यवस्था की। इसरो, आईआईएम, आईआईटी जैसे संस्थान देश को दिए। नए उद्योगों को बढ़ावा देकर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हमेशा देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू, डाॅ. महेंद्र नागर, अजीत दौला, अशोक पंडित, महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा, नीता चैहान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, रोजी लांबा, सुनैना सिंह, नीरज शर्मा, सनी प्रधान, धर्मेंद्र भाटी, रफीक, तेजेंद्र नागर, शकील, शाहिद, महमूद हसन, कुलदीप नागर, रवि भाटी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।