सचिन पायलट ने पैतृक गांव में की गोवर्धन पूजा

 



ग्रेटर नोएडा। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेसी नेता सचिन पायलट गोवर्धन पूजा के लिए अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे। सचिन पायलट ने अपने पिता स्व. राजेश पायलट की समाधि पर पुष्प अर्पित किए तथा पारंपरिक गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज चैधरी, डॉ. महेंद्र नागर, वीरेंद्र गुड्डू, अजीत दौला, शकील, राजीव नागर, बबली नागर, रामकुमार, करतार नागर, कृष्ण शर्मा, राजेश शर्मा, कपिल भाटी एवं सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले सचिन पायलट के जिले में प्रवेश करते ही डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।