मनोज चौधरी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत

 


 



 ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस आलाकमान के द्वारा युवा कांग्रेसी नेता मनोज चैधरी को जिला गौतमबुद्धनगर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विदित हो कि पिछले कई महीनों से जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए गतिविधियां चल रही थी। जिले के कई नेता इस दौड़ में शामिल थे और सभी अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। लेकिन मनोज चैधरी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए जिला अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया। मनोज चैधरी प्रारंभ से ही कांग्रेस कार्यकर्ता रहे हैं। वह युवा मोर्चा के अलावा कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिलहाल कई वर्षों से वह जिला महासचिव तथा मीडिया प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, मेहनत और कार्यों को देख कर पार्टी ने उन्हें सभी नेताओं पर वरीयता देते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है। मनोज चैधरी ने पार्टी अध्यक्ष, महासचिव तथा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वह पूरी मेहनत करेंगे तथा क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए निरंतर गतिशील रहेंगे। जिला अध्यक्ष बनने के बाद मनोज चैधरी का क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। डीएनडी से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। सालारपुर, हाजीपुर, भंगेल, कुलेसरा, सूरजपुर, हल्दौनी, जगत फार्म, परी चैक आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से मनोज चैधरी का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मनोज चैधरी को शुभकामनाएं दी।