साइट 4 में श्री रामलीला का शुभारम्भ

 


 


 


 



ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एरिया साइट 4 के सेंट्रल पार्क में आयोजित विजय महोत्सव की शुरुआत रविवार को हुई। रविवार को मंच पर भक्ति संगीत तथा स्कूलों के बच्चों की डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 650 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह तथा गौतम बुद्ध वि.वि. के रजिस्ट्रार बच्चू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डांस प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह दिए गए। रामलीला सोमवार से शुरू होगी। 8 अक्टूबर को रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। 9 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा श्रीराम राज्याभिषेक की लीला के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। रामलीला में इस वर्ष 55 फीट का विशाल धनुष होगा और 50 फीट की ऊंचाई पर धनुष भंग होगा। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छता का संदेश देने के लिए विशाल चश्मा, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विशाल चरखा, विशाल झाड़ू मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश देने के लिए कपड़े के 1500 बैग वितरित किए जा रहे हैं। मेले में किसी भी दुकानदार को थर्मोकोल अथवा सिंगलयूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। मेले में इस वर्ष सबसे बड़ा झूला लगाया गया है। मेले की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड, वालंटियर के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। लीला का मंचन प्रतिदिन सायं 7 बजे से 10 बजे तक किया जा रहा है।