रामलीला के लिए भूमि पूजन संपन्न


ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में आयोजित होने वाली रामलीला के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। श्रीरामलीला कमेटी के महासचिव विजेंद्र आर्य ने बताया कि कार्यक्रम 29 सितंबर से शुरू होगा। 29 सितंबर को भक्ति संगीत तथा नृत्य प्रतियोगिता होगी। 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा। 8 अक्टूबर को दशहरा के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। कमेटी के संयुक्त सचिव सौरभ बंसल ने बताया कि 9 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ साथ मनोरंजन के लिए झूले तथा अनेक स्टाल लगाए जाएंगे। भूमि पूजन में जेवर क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनोद कसाना, के के शर्मा, सुभाष चंदेल, अमित गोयल, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, शैलेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, अतुल जिंदल, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, गिरीश जिंदल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।