उन्नाव मामले में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान


पैराडाइज न्यूज


ग्रेटर नोएडा। उन्नाव की घटना में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्थानीय परी चैक पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।इसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किए तथा दोषी को फांसी की सजा की मांग की। जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर ने कहा कि दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को तिहाड़ जेल ट्रांसफर किया जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जाए, पीड़िता के चाचा को 1 महीने के पैरोल पर रिहा किया जाए, महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष आयोग गठित किया जाए। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह अवाना, वीरेंद्र गुड्डू, अजीत सिंह दौला, मनोज चैधरी, बॉबी शर्मा, अशोक पंडित, धारासिंह चैहान, रामदेव आदि उपस्थित थे।