शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद-उल-जुहा का त्योहार


गौतमबुद्धनगर। ईद-उल-जुहा का त्योहार जनपद में शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं एसएसपी वैभव कृष्ण ने सभी जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी। सभी जगह शांतिपूर्ण नमाज अदा की गई। प्रशासन के द्वारा इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। जहां-जहां ईद की नमाज हुई हर स्थान पर प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 
सेक्टर-8 स्थित ईदगाह में जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं एसएसपी वैभव कृष्ण ने ईद के उपरान्त सभी को शुभकामनायें दी। जनपद में दादरी, जेवर, नोएडा, दनकौर, रबूपुरा, ग्रेटर नोएडा आदि सभी जगह मस्ज़िदों और ईदगाहों पर बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सभी जगह शांति पूर्वक और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद मनाई गई।