न्यायिक अधिकारियों की कार्यशाला संपन्न


ग्रेटर नोएडा। जनपद न्यायालय के सभागार में न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ कुमार ने की तथा गौतमबद्धनगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर के न्यायिक मजिस्ट्रेट भी शामिल हुए। 
इस कार्यक्रम में विधि विषयों पर विचार-विमर्श तथा जनता को शीघ्र एवं सरल न्याय उपलब्ध कराने पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के अंत में तृतीय, जनपद न्यायमूर्ति गाजियाबाद दिनेश कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन गौतमबुद्धनगर के जिला जज प्रथम विनोद सिंह रावत ने किया।