महिला उत्पीड़न रोकने के लिए बनी जिला स्तरीय कमेटी

गौतमबुद्धनगर, पैराडाइज न्यूज। महिला उत्पीड़न को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। कार्य स्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न रोकने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। सभी संस्थानों में जहां पर 10 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं इंटरनल समिति का भी गठन किया जाएगा। इसके लिए इंट्रा आईटी कंपनी के साथ एमओयू साइन किया गया है। संबंधित कंपनी एवं जिला प्रशासन इस क्षेत्र में आगे बढ़कर महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जिला स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। जिसके माध्यम से लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013 का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने ऐसी सभी महिलाएं जो कहीं पर कार्य करती हैं लैंगिक उत्पन्न होने पर गठित समिति के अध्यक्ष एवं किसी भी सदस्य को जानकारी दे सकते हैं, ताकि संबंधित प्रकरण में तत्काल प्रभाव से अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा सके। इस संबंध में इंट्रा आईटी कंपनी के साथ एक एमओयू भी साइन किया गया है, जिसके द्वारा सभी संस्थानों में जहां पर 10 से अधिक महिला कार्यरत हैं इस अधिनियम की जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे वहीं दूसरी और पीड़ित महिलाओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आईटी सेक्टर में भी संबंधित कंपनी एवं प्रशासन के द्वारा प्रयास करने की कार्यवाही की जाएगी।