डॉ. महेश शर्मा ने सभी वि.स. क्षेत्रों में बनाई बढ़त


गौतमबुद्धनगर, पैराडाइज न्यूज। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट एक बार पुन: भाजपा ने जीत ली। भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सतबीर नागर को लगभग ढाई लाख वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। विधानसभावार भाजपा और सपा प्रत्याशियों को मिले वोट पर एक नजर ।
जेवर विधानसभा पर भाजपा के प्रत्याशी को 108264 गठबंधन प्रत्याशी को 101005 वोट मिले, दादरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा को 194212 वोट मिले और गठबंधन प्रत्याशी को 117584 मत मिले। सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को 127138 और गठबंधन प्रत्याशी को 116560 मत मिले। नोएडा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को 260502 मत मिले जबकि गठबंधन प्रत्याशी को 62442 वोट मिले वहीं खुर्जा विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशी को 138048 मत मिले जबकि गठबंधन प्रत्याशी को 95830 मत मिले। इस प्रकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने बढ़त हासिल की।